Friday, December 12, 2014

hasya vyang

कुर्ता पहन कर  निकले थे हम  एक दिन बाजार में
एक महाशय ने हमसे बोला यूँ ही प्यार प्यार में
लग रहे हो एकदम नेता या क्रन्तिकारी,
कोई भासण वासण दने की क्या कर  हो तयारी ,
पहले खुद को जा कर देखा पूरा इक नाइ की दुकान पे,
हमने भी सोंचा वही जो कहा था महाशय ने,
चल पड़े फिर शान में ,
कुछ ही कदम  चले थे,  भीड़ हमने पाई
हमने सोंचा हो ना हो , हो रही  है लड़ाई
फिर क्या था शुरू हो गए हम नेताओं के रौब में,
हमने कहा ---
ओ मेरे भाई लड़ते हो बेकार में ,
तुमको भी दिला दूंगा वही ,
जो मिला है इसको अपनी सरकार में
बस याद है इतना कुछ याद नहीं आगे ,
की भीड़ थी हमारे पीछे
और हम थे आगे आगे -----
जब होश हमको आया हम थे हस्पताल में
था अंग अंग सूजा कुर्ता  बंटा था चार में
वो जा रहे थे मैय्यत में किसी की
हम पिल पड़े बेकार में
उस दिन से कान पकड़ा  पहनना नहीं अब कुर्ता
बनना  नहीं है नेता  होना नहीं है भुर्ता
वो दिन बड़ा मनहूश था जो आ गये  उन  महाशय के ऐतबार में
कुर्ता पहन कर  निकले थे हम  एक दिन बाजार में